फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather : तराई वाले जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, कई इलाकों में बाढ़ के हालात; प्रशासन अलर्ट

Mon, 21 Jul 2025 06:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Monsoon IN UP: यूपी में बरसात का दौर जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए अलर्ट जारी किया है। 

 
विज्ञापन
कई जिलों में बारिश का अलर्ट। - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में जुलाई के पहले पंद्रह दिनों में अच्छी मानसूनी बारिश देखने को मिली। तराई और दक्षिणी यूपी के कई जिलों में बाढ़ जैसी परिस्थितियां बन गई हैं। बीते तीन चार-दिनों में मानसून के धीमा पड़ने के बाद पश्चिमी तराई में फिर से इसकी सक्रियता बढ़ती दिख रही है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


वहीं बागपत, मेरठ, अमरोहा, रामपुर, बरेली और आसपास के इलाकों में भी अच्छी बारिश के आसार हैं। साथ ही 56 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। रविवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्सों गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर आदि में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रदेश के पश्चिम तराई इलाकों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।

यहां है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद और आसपास के इलाकों में।
 
विज्ञापन

गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना

वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें