फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बुंदेलखंड इलाके में हुई जमकर बारिश, ललितपुर में बना रिकॉर्ड, शुक्रवार को इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

Thu, 10 Jul 2025 06:11 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Monsoon IN UP: यूपी में मानूसन अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय है। बीते दो दिनों में बुंदेलखंड के अलग-अलग जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए अनुमान जारी किए हैं। 
विज्ञापन
यूपी का मौसम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में मानसून की सक्रियता बढ़ने से जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार और बृहस्पतिवार के दौरान इन इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश देखने को मिली। बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड के ललितपुर में सर्वाधिक 168 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन


वहीं पश्चिम के मुजफ्फरनगर में 148.3 मिमी, आगरा में 115 मिमी, हाथरस में 95 मिमी, तराई के बलरामपुर में 97 मिमी, बिजनौर में 84 मिमी, बदायूं में 82 मिमी और मेरठ में 71 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। दिल्ली एनसीआर, सहारनपुर, कासगंज आदि इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई।

शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने बुंदेलखंड के जालौन, हमीरपुर, झांसी समेत 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 19 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को भी बुंदेलखंड, विंध्य और पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश के आसार हैं। हालांकि इस दाैरान प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी बादलों की आवाजाही और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 यहां है भारी बारिश होने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।

 यहां है मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें