फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ में देर रात जोरदार बारिश, आंधी भी आई; पूरे प्रदेश में छाया मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 03 Jul 2026 12:38 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश तथा अनेक क्षेत्रों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने और कई इलाकों में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है।

विज्ञापन
मानसून ने दी राहत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में देर रात मौसम बदल गया। रात 3 बजे से लेकर तड़के 5:30 बजे तक जोरदार बारिश हुई। तेज हवा भी चली। लेकिन सुबह 6 बजे से मौसम बदल गया और तेज धूप निकल आई। बारिश के बाद तेज धूप और उमस से लोग परेशान नजर आए। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दोपहर बाद बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। अगले कुछ दिन शहर में हल्की बारिश का अनुमान है। 

कई जगह हुई जमकर बारिश

वहीं, बृहस्पतिवार को मानसून ने रफ्तार पकड़ी और पूरे प्रदेश को अपने घेरे में ले लिया। इसके साथ ही प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को मिर्जापुर के चुनार में सर्वाधिक 120 मिमी और आजमगढ़ में 114.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा संभल में 104 मिमी, बिजनाैर में 62 मिमी, वाराणसी में 54.6 मिमी बाराबंकी में 50 मिमी बारिश हुई। वहीं लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर समेत कई अन्य जिलों में भी अच्छी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी वर्षा की चेतावनी जारी किया है। साथ ही प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर समेत 44 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन व चार जुलाई को मानसूनी बारिश बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में केंद्रित होगी। पांच जुलाई से प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश का दाैर शुरू होगा।

इन जिलों में है भारी वर्षा की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, महोबा, झांसी, ललितपुर। 

यहां है गरज चमक और वज्रपात का अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें