फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather : पूर्वी-दक्षिणी और तराई के 39 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश के लिए पूर्वानुमान जारी

Fri, 08 Aug 2025 12:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Monsoon IN UP:मौसम विभाग ने प्रदेश के 39 जिलों में आज के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के तराई और दक्षिणी इलाकों में घनघोर बारिश का सिलसिला जारी है। प्रयागराज, वाराणसी, चित्रकूट समेत 24 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और कई जिलों में जलभराव की स्थिति से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के विंध्य क्षेत्र, तराई और पूर्वांचल के 39 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार को तराई के बहराइच में सर्वाधिक 71 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं लखनऊ में 59 मिमी बरसात हुई। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बांग्लादेश के ऊपर और बंगाल की खाड़ी में वेदर सिस्टम की सक्रियता बढ़ने से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में फिलहाल रुक रुक कर बारिश होती रहेगी।

विज्ञापन

इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन

राजधानी में  शुक्रवार को भी बरसेंगे मेघ

राजधानी में बृहस्पतिवार को जोरदार बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी लखनऊ में अच्छी बारिश के संकेत हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर तक धूप खिली रही जिसकी वजह से दिन के पारे में 2.3 डिग्री का उछाल आया। दोपहर दो बजे बारिश शुरू हो गई और शाम तक माैसम सुहाना रहा।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री की उछाल के साथ 34.6 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रात का तापमान 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र अमाैसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक लखनऊ में छिटपुट बूंदाबांदी का दाैर अगले तीन चार दिनों तक जारी रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें