बैठक में मुख्यमंत्री ने 11 अगस्त से शुरू हो विधानमंडल सत्र के दौरान विपक्षी हमले से निपटने की रणनीति भी समझाई। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री अपने विभागों के संबंधित सवालों पर पूरी तैयारी के साथ जवाब दें। विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दे पर स्पष्ट और कम शब्दों में ही जवाब दें। सीएम ने कहा, सुचारू रूप से सदन चलाने के लिए जरूरी है कि सत्ता पक्ष के लोग विपक्ष के सवालों का संतोषजनक जवाब दें।