फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवध-पूर्वी यूपी में धूप और उमस पर इन जिलों में बरसात का अलर्ट, बीते दिनों बारिश-आपदाओं से हुई दस की मौत

Sun, 20 Jul 2025 10:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Monsoon IN UP: यूपी में मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं। पूर्वी और अवध के क्षेत्रों में धूप और उमस जहां लोगों को बेहाल कर रही है तो वहीं उत्तराखंड से सटे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 
विज्ञापन
यूपी में बारिश और गर्मी एक साथ चल रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में मौसम लगातार करवट ले रहा है। पिछले एक सप्ताह से बादल, बूंदाबांदी और बारिश के चलते सुहावना हुआ मौसम शनिवार को अचानक बदल गया। प्रदेश में ज्यादातर जगह धूप खिली और तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड से सटे इलाकाें में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। तराई क्षेत्र के जिलों में भी अच्छी बरसात के आसार रहेंगे। बाकी ज्यादातर जगहों पर शनिवार जैसा ही मौसम होने का अनुमान है। यहां देर शाम बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में रविवार को भारी बारिश की चेतावनी है। इसके चलते उत्तरी-पश्चिमी इलाकों और उत्तराखंड से सटे जिलों में उत्तर प्रदेश में भी रविवार को भारी बारिश होगी। अन्य जगहों पर शनिवार की तरह ही मौसम रहेगा। तेज धूप खिलेगी और गर्मी थोड़ी परेशानी बढ़ाएगी। ज्यादातर जगह बारिश की संभावना कम है। शनिवार को बस्ती में अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 37 डिग्री दर्ज किया गया। मुरादाबाद में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और कानपुर, वाराणसी, बलिया, बहराइच व गाजीपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया।

यहां भारी बारिश की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद व आसपास के इलाकों में ।

यहां मेघगर्जन व वज्रपात के आसार

सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में।

दस लोगों की मौत 

 प्रदेश में 18 जुलाई की शाम 8 बजे से 19 जुलाई की सुबह 8 बजे के बीच विभिन्न आपदा में 10 लोगों की जान चली गई। इनमें डूबने से महोबा में 1, चित्रकूट में 5 व बिजनौर में 3 मौतें हुईं। सांप के काटने से प्रयागराज में एक व्यक्ति की मौत हुई।
विज्ञापन

आज भी मौसम में बदलाव के आसार नहीं, धूप करेगी परेशान

उमस भरी गर्मी - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह तक बारिश, बूंदाबांदी और बादलों की वजह से सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने के बाद शनिवार को अचानक मौसम में आए बदलाव ने लोगों को परेशान किया। चिलचिलाती धूप ने लोगों को पसीने से तरबतर किए रखा। शाम को भी बढ़ी उमस ने बेहाल किया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी शनिवार जैसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। बारिश की संभावना कम ही है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की तर्ज पर दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। लखनऊ में रविवार को तेज धूप निकली रहेगी और गर्मी परेशान करेगी। हालांकि शाम को बूंदाबांदी होने के आसार हैं जिसकी वजह से उमस भी बढ़ेगी। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26:5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें