फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, मां ने कहा- स्कूल बोला था कि रिपोर्ट मत लिखाओ; बदनामी होगी

Sun, 20 Jul 2025 09:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Rape in Lucknow: एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि घटना में इस्तेमाल स्कूल वैन को पुलिस ने शनिवार को आरोपी आरिफ के घर से बरामद किया। 
विज्ञापन
पुलिस के साथ आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरानगर स्थित किड्जी स्कूल की वैन में चालक मो. आरिफ के चार वर्ष की मासूम से दुष्कर्म की घटना में स्कूल प्रबंधन का लापरवाह रवैया सामने आया है। स्कूल वालों ने आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के बजाय बच्ची की मां को ही बदनामी का डर दिखाकर एफआईआर करने से रोक दिया था।

विज्ञापन


स्कूलवालों ने उन्हें अपने स्तर से वैन चालक पर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन किया कुछ नहीं। इससे आरोपी की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि घटना के दो दिन बाद 16 जुलाई को उसने महिला को फोन कर कहा कि छात्रा को तैयार रखो, लेने आ रहा हूं। उसने बच्ची को स्कूल ले जाने का दबाव भी बनाया। हालांकि, महिला ने बेटी को स्कूल भेजने से इन्कार कर दिया।

मूल रूप से हरदोई निवासी व इंदिरानगर में रह रही महिला ने बताया कि 14 जुलाई की सुबह वैन चालक उनकी बेटी को स्कूल ले गया था। उन्होंने कह दिया था कि दोपहर को वह उसे लेने खुद आएंगी। घर लाने के बाद जब बेटी को खाना दिया तो वह परेशान दिखी। कारण पूछने पर कुछ बोली नहीं, पर महिला को उसके चेहरे पर डर दिख रहा था। उन्होंने बेटी को समझाया और बातचीत की तो उसने वैन चालक की करतूत बताई।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि उन्हें बेटी के शरीर पर चोट के निशान मिले। वह तुरंत शिकायत करने स्कूल पहुंची तो प्रबंधन ने बच्ची व स्कूल की बदनामी का डर दिखाते हुए अपने स्तर से कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया। इसके बाद महिला बेटी को डॉक्टर के पास लेकर पहुंची। जांच में पता चला कि उसके साथ गलत काम किया गया है।

महिला ने बताया कि वह दो दिन तक कार्रवाई का इंतजार करती रही। 16 की सुबह जब आरोपी चालक ने उन्हें फोन कर बेटी को स्कूल के लिए तैयार रखने के लिए कहा तो साफ हो गया कि स्कूल प्रबंधन ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की और आरोपी पकड़ा गया।

विज्ञापन

आरोपी के घर से वैन बरामद, बच्ची का हुआ बयान

एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि घटना में इस्तेमाल स्कूल वैन को पुलिस ने शनिवार को आरोपी आरिफ के घर से बरामद किया। जल्द इसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। डीएनए के कुछ नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। बच्ची की मां का भी बयान दर्ज किया है। मजिस्ट्रेट के सामने हुए बयान में बच्ची ने आरोपी आरिफ की गलत हरकत के बारे में बताया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी कराया है। एसीपी ने बताया कि दो-तीन दिन बाद अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द केस में चार्जशीट दाखिल की जाए। केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए अपील भी की जाएगी।

घटना के बाद से स्कूल नहीं गई बच्ची
घटना के बाद से खौफजदा बच्ची स्कूल नहीं गई है। परिवार वाले उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बच्ची को उसी स्कूल में भेजने पर परिजनों ने अभी फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें