फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के इन 14 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, कल तक प्रदेश के सभी जिलों में पहुंच जाएगा मानसून

Tue, 24 Jun 2025 08:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Monsoon IN UP: यूपी में बारिश का दौर जारी है। आने वाले 24 घंटे में बचे हुए बाकी जिलों में पूरी तरह से मानसून पहुंच जाएगा। हालांकि कई जगहों पर उमस बनी हुई है। 
विज्ञापन
प्रदेश के कई जिलों में हो रही है बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार के लिए मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के तराई और बुंदेलखंड के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। साथ ही प्रदेश के 70 से ज्यादा जिलों में गरज चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में प्रदेश के बचे हुए उत्तरी पश्चिमी हिस्से में भी मानसून पूरी तरह छा जाएगा। मंगलवार को हमीरपुर, प्रतापगढ, कानपुर, औरैया, जौनपुर, सुल्तानपुर आदि में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के उत्तरी-तराई इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। प्रदेश में फिलहाल अगले दो-तीन दिन मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।

विज्ञापन

 यहां है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर व आसपास के इलाकों में।

यहां है भारी बारिश का येलो अलर्ट

शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, जालौन, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन

मेघगर्जन व वज्रपात होने की संभावना

वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें