फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के इन 45 जिलों में आज लू का अलर्ट, कानपुर कल रहा सबसे गर्म; जारी हुए दो दिन के पूर्वानुमान

Fri, 25 Apr 2025 06:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Weather of UP: यूपी में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। आज 45 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को लखनऊ का इस सीजन में सबसे गर्म दिन रहा। 

 
विज्ञापन
यूपी में प्रचंड गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी है। प्रदेश के पूरब और पश्चिम दोनों संभागों में रूखे व गर्म हवा के थपेड़ों और तीखी धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के 26 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।  वहीं 44 डिग्री सेल्सियस के साथ कानपुर प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के लगभग 45 दिनों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रदेश में चल रही पछुआ की रफ्तार मद्धिम पड़ी। हालांकि पछुआ ने हवाओं में मौजूद नमी को बेहद कम कर दिया जिसके असर से धूप की तल्खी बढ़ी है और गर्मी ने दोबारा जोर पकड़ा है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिन प्रदेश के पूर्वी, दक्षिणी और बुंदेलखंड के इलाकों में हीटवेव की परिस्थितियां बन रही हैं। 26 अप्रैल के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में तात्कालिक तौर पर बदलाव देखने को मिलेगा

विज्ञापन

इन जिलों में है उष्ण-लहर (लू) होने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।
 

यूपी: प्रदेश के 37 जिले लू की चपेट में, आज और भी चढ़ सकते हैं मौसम के तेवर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन

पारा होने लगा बेलगाम, बृहस्पतिवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन

 राजधानी में रूखी हवाओं और तेज धूप संग दिन का पारा बेलगाम होता नजर आया और 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। धूप की तल्खी की वजह से लोगों ने बाहर निकलने पर सर पर आंचल या अंगोछे का सहारा लेना पड़ा। हालांकि पछुआ की वजह से रात के बढ़ते तापमान पर थोड़ी रोकथाम रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान के 43 डिग्री सेल्सियस के सूचकांक तक पहुंचने के संकेत हैं। अगले दो-तीन दिन तक दिन के तापमान में बढ़त के बाद सोमवार से पारे में स्थिरता के आसार हैं। इस बीच रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़त के साथ 41.8डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 1 डिग्री की गिरावट के साथ 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें