राजधानी में सोमवार को दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। इस गर्मी के मौसम में पहली बार लखनऊ में पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस के सूचकांक तक पहुंचा जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा रहा। सोमवार को इस सीजन के सबसे गर्म दिन के तौर पर रिकार्ड किया गया।
लखनऊ में दिन के साथ ही रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म होने लगी हैं। सोमवार की रात का पारा 1.9 डिग्री की उछाल के साथ 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा रहा। तापमान में बढ़ोतरी की बात करें तो बीते दो दिन में अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री का उछाल देखने को मिला है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक फिलहाल अगले पांच दिन धीरे-धीरे पारे 2 से 3 डिग्री की बढ़त के साथ गर्मी का कहर यूं ही जारी रहने वाला है।सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का पारा 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
यह भी पढ़ेंः- UP: यूपी में पांच साल में पहली बार बढ़ी बिजली की दरें, उपभोक्ताओं को देना पड़ेगा ज्यादा बिजली का बिल