फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में आज से लू और तपिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए जारी हुई विशेष चेतावनी; जानिए पूर्वानुमान

Sat, 16 May 2026 08:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में आंधी-बारिश के उतार-चढ़ाव अब खत्म हो गए हैं। प्रदेश में 16 मई से भीषण गर्मी का अलर्ट जारी हुआ है। 
विज्ञापन
यूपी के कई शहरों में लू का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में लगातार माैसम में उतार चढ़ाव जारी है। बीते 13 और 14 मई को तेज आंधी और झोंकेदार हवाओं ने कई जिलों में भारी नुकसान पहुंचाया। कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। दूसरी ओर बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में भीषण गर्मी व तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर इन आठ जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और तपिश का असर प्रदेश के मध्य हिस्सों तक तेजी से पहुंचेगा। शुक्रवार को बांदा 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा झांसी, उरई, प्रयागराज और आगरा में भी गर्मी का असर तीखा बना रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। ऐसे में मौसम शुष्क बना रहेगा और विकिरणीय ऊष्मन से अगले पांच दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 18 और 19 मई के लिए कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक तापमान वाले जिले

बांदा- 43.6 डिग्री सेल्सियस
उरई- 43 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 42.8 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज- 42.8 डिग्री सेल्सियस
आगरा- 41.8 डिग्री सेल्सियस


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें