फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहुल गांधी के दोहरी नागरिकता के मामले में 28 को सुनवाई...इस मामले में लगे थे आरोप; जानें डिटेल

Thu, 15 Jan 2026 10:08 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता के मामले में एमपी-एमएलए विशेष अदालत में सुनवाई पूरी हो गई है। अगली सुनवाई 28 जनवरी को होगी, उसी दिन फैसले की संभावना है। यह मामला भाजपा कार्यकर्ता की याचिका पर लखनऊ ट्रांसफर किया गया था।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमपीएमएलए की विशेष अदालत ने राहुल गांधी के दोहरी नागरिकता विवाद मामले की सुनवाई पूरी कर ली है। इस मामले में अगली सुनवाई 28 जनवरी को होगी। माना जा रहा है कि न्यायाधीश आलोक वर्मा उसी दिन फैसला भी सुना सकते हैं।

विज्ञापन


कर्नाटक में भाजपा कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उनके खिलाफ विस्तृत जांच की मांग की याचिका दायर की थी। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, शासकीय गोपनीयता अधिनियम, विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के तहत राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए थे। 

मामले की शिकायत शुरू में रायबरेली के एमपीएमएलए कोर्ट में हुई थी। बाद में शिकायतकर्ता की याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने 17 दिसंबर 2025 को केस रायबरेली से लखनऊ ट्रांसफर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें