फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: यूपी में आयुष्मान योजना के तहत देशभर में सर्वाधिक अस्पताल सूचीबद्ध, 5.13 करोड़ लोगों के बन चुके कार्ड

Mon, 06 Jan 2025 07:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में कुल 5834 अस्पतालों में लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि योजना के अन्तर्गत 2949 सरकारी व 2885 निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत देश में सबसे ज्यादा अस्पताल उत्तर प्रदेश में सूचीबद्ध हैं। इसमें सरकारी व निजी अस्पताल शामिल हैं। पात्र मरीजों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अधिक से अधिक पात्र मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में कुल 5834 अस्पतालों में लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि योजना के अन्तर्गत 2949 सरकारी व 2885 निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। जोकि पूरे देश में सर्वाधिक हैं। प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज, जनपद स्तरीय चिकित्सालयों एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को योजना के तहत सूचीबद्ध किया जा चुका है।

5.13 करोड़ लाभार्थियों के बने आयुष्मान कार्ड
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश में 10 दिसंबर 2024 तक कुल 7.43 करोड़ लक्षित लाभार्थियों में 5.13 करोड़ लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये गये। आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को खोज कर गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। लगभग 92 प्रतिशत पात्र परिवारों में कम से कम एक सदस्य का गोल्डन कार्ड बन चुका है।
विज्ञापन

53.93 लाख मरीजों को फ्री इलाज
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में 10 दिसंबर 2024 तक 53.93 लाख पात्र मरीजों को फ्री इलाज मिल चुका है। इन मरीजों के इलाज पर 8483 करोड़ रुपये खर्च हुए। सरकारी अस्पतालों में लाभार्थियों की मदद व क्लेम संबंधी कार्यों के निस्तारण के लिए बेनीफिसियरी फैशिलिटेशन एजेन्सी (बीएफए) को चयनित किया गया है। संस्था के माध्यम से आयुष्मान मित्रों की तैनाती की गई है। जो पात्र मरीजों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें