फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: परिषदीय विद्यालयों में छमाही परीक्षाएं आज से, एक से लेकर आठ तक के 1.52 करोड़ बच्चे होंगे शामिल

Tue, 17 Nov 2026 07:31 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP primary schools: यूपी के एक लाख 33 हजार प्राइमरी स्कूलों में छमाही परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। इसमें करीब एक करोड़ 52 लाख बच्चे शामिल होंगे। 
विज्ञापन
यूपी में परीक्षाएं आज से। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू हो रही हैं। इस बार बच्चों के साथ विद्यालयों की व्यवस्था की भी परीक्षा होगी, क्योंकि काफी संख्या में शिक्षक जनगणना कार्य और एसएसआर के तहत बीएलओ ड्यूटी में लगे हुए हैं। ऐसे में समय से और सुव्यवस्थित तरीके से परीक्षा कराना चुनौती होगी।

विज्ञापन


परीक्षा में प्रदेश के 1.33 लाख परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक से आठ के लगभग 1.52 करोड़ बच्चे शामिल होंगे। कक्षा दो से पांच की लिखित व मौखिक दोनों तरीके से और छह से आठ की पूरी तरीके से लिखित माध्यम से आयोजित की जाएगी। ऐसे में इसके लिए हर विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की जरूरत पड़ेगी। किंतु कई जगह पर विद्यालयों के काफी शिक्षक जनगणना व बीएलओ ड्यूटी में लगा दिए गए हैं। ऐसे में प्रधानाध्यापक के लिए परीक्षाएं समय से और व्यवस्थित तरीके से आयोजित कराना बड़ी चुनौती होगी। हालांकि विभाग का दावा है कि इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। परीक्षाएं 21 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें