फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हवाई बेड़ा हुआ बेकार, बेचेगी यूपी सरकार

Thu, 05 Sep 2013 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने अपने चार हवाई जहाज और एक हेलीकॉप्टर बेचने का फैसला किया है। इन्हें पिछले कुछ वर्षों से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन


इनकी जल्दी ही नीलामी की जानी है। नागरिक उड्डयन विभाग इनका मूल्यांकन कराने के लिए वैल्यूअर तय कर रहा है। वैल्यूअर इन विमानों, हेलीकॉप्टर व उनके अतिरिक्त कल-पुर्जों की कीमत का आंकलन करेगा।

इसके बाद एक मूल्य निर्धारित कर इनकी नीलामी होगी। नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की संस्तुति लेनी होगी।
इनकी होगी नीलामी
जिनकी नीलामी होनी है उनमें छह सीटों वाला प्रीमियर -1ए, पांच सीट वाला किंग एयर सी-90ए, नौ सीट वाला सुपर किंग एयर 300 एलडब्ल्यू, पांच सीट वाला बीच बोनांजा ए-36 और छह सीट वाला एक चेतक हेलीकॉप्टर शामिल है।
विज्ञापन

इसमें से प्रीमियर-1ए को तब से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है जबसे यह विमान नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर फिसल गया था। उस समय इसमें कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव और राजेंद्र चौधरी मौजूद थे।

जबकि एयर सी-90ए का 2008 के बाद से इस्तेमाल नहीं किया गया जब यह टेक ऑफ नहीं कर पाया था। तब से यह विमान इलाहाबाद के बमरौली हवाई अड्डे पर खड़ा है।

कब से पड़े हैं ठप
ऐसे ही 18 साल पुराने सुपर किंग एयर 300 ए को सरकार ने अक्टूबर 2011 से इस्तेमाल नहीं किया है। यह जहाज चलायमान स्थिति में है। इसी तरह बोनान्जा ए-36 का भी सितंबर 2011 से प्रयोग नहीं किया है।
विज्ञापन


इसी तरह 25 साल पुराना चेतक हेलीकॉप्टर भी अपनी इंजन क्षमता 3200 घंटे की उड़ान भर चुका है। मौजूदा समय में सरकार के हवाई बेड़े में तीन विमान और तीन हेलीकॉप्टर हैं।

विमानों में हॉकर, वी200 और वी300 शामिल हैं। ये पांच से दस सीट वाले हैं। हेलीकॉप्टरों में आगस्ता, बेल 412 और बेल 230 शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें