राज्य सरकार युवाओं को ऑनलाइन कॅरिअर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए ‘लाइफसेट’ नामक वेबसाइट शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वामी विवेकानंद जयंती पर 12 जनवरी को इसे लॉन्च करेंगे।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना में प्रशिक्षित 100 महिलाओं को नियुक्ति पत्र भी बांटे जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री की पहल पर सात बड़ी औद्योगिक इकाइयों से अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण व रोजगार दिलाने के लिए फ्लैक्सी प्रोग्राम के तहत एमओयू भी किया जाएगा।
शासन के प्रवक्ता के अनुसार, ये कंपनियां तीन से पांच वर्षों में लगभग 50 हजार अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देकर इनमें से कम से कम 80 प्रतिशत को रोजगार उपलब्ध कराएंगी।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन इसके अलावा प्रशिक्षण ले चुके अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में रोजगार दिलाने के लिए प्लेसमेंट एजेंसियों से एमओयू कर रहा है। मिशन ने पहले चरण में लगभग 16 हजार अभ्यर्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षण प्रदान किया।