फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम बजट के पहले एक और बजट देगी यूपी सरकार

Wed, 20 Jan 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वित्त वर्ष 2016-17 का आम बजट 12 फरवरी को पेश करने के पहले 11 फरवरी को वित्त वर्ष 2015-16 का दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे।
विज्ञापन


वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार सूखा राहत मद में 1304 करोड़ रुपये किसानों के राहत के लिए देने का एलान कर चुकी है। यह पैसा जल्द ही मिलने की संभावना है।

ऐसे में यदि चालू वित्त वर्ष के बजट में इस पैसे का प्रावधान नहीं कराया गया तो फिर इसे अगले वित्त वर्ष के पहले खर्च नहीं किया जा सकेगा।

इससे केंद्र से पैसा मिलने के बावजूद किसानों में वितरित न होने का आरोप लगेगा। इसके अलावा बिजली कंपनियों के बकाया का करीब 35777 करोड़ रुपये का बांड जारी करते हुए ऋणों का अधिग्रहण करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पहले भी पेश किया गया था अनुपूरक बजट

‘उदय’ योजना के अंतर्गत केंद्र ने प्रदेश के लिए विशेष रूप से अतिरिक्त ऋण सीमा मंजूर की है। इसका भी चालू वित्तीय वर्ष के बजट में प्रावधान करना जरूरी हो गया है।

ऐसे में शासन ने 2015-16 के लिए दूसरा अनुपूरक बजट भी लाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री विधानमंडल के  आगामी सत्र में 11 फरवरी को अनुपूरक बजट पेश करेंगे।

चालू वित्त वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पिछले साल 17 अगस्त को पेश किया गया था। 12 फरवरी को 2016-17 का बजट पेश करने का कार्यक्रम पहले से तय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें