प्रदेश के लेखपालों का ग्रेड पे तो नहीं बढ़ पाएगा लेकिन सरकार उन्हें लैपटॉप व सीयूजी मोबाइल देने के साथ ही पेट्रोल, स्टेशनरी व विशेष भत्ता बढ़ाने को तैयार हो गई है। उनकी पदोन्नति संबंधी समस्या का समाधान भी निकाल लिया गया है।
राजस्व विभाग के लेखपाल ग्रेड पे बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले काफी दिनों से आंदोलन कर रहे थे। सरकार के आश्वासन पर लेखपालों ने सोमवार को आंदोलन स्थगित कर दिया था।
विभागीय सूत्रों ने बताया कि सरकार ने ग्रेड पे बढ़ाने की मांग नहीं मानी। इस संबंध में सातवें वेतन आयोग के समक्ष यह मांग रखने पर सहमति बन सकी।
मगर लेखपालों द्वारा सरकारी सूचनाएं इकट्ठा करने, दैवी आपदा, बाढ़, समाधान दिवस, तहसील दिवस, वीआईपी ड्यूटी, कानून-व्यवस्था, जनता दर्शन के अलावा तमाम प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में निजी वाहन के प्रयोग पर काफी मात्रा में पेट्रोल खर्च की बात मान ली गई।