फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे के 2100 गांवों का कायाकल्प करेगी सरकार

Mon, 02 Feb 2015 12:23 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में 2100 गांवों का समग्र विकास किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए शासन ने जिलों से 28 फरवरी तक चयनित गांवों की सूची व 15 मार्च तक गांवों के विकास से जुड़ी कार्ययोजना मांगी है। सरकार की योजना है कि नए गांवों में विकास से जुड़े काम एक अप्रैल से ही शुरू हो जाएं।

बता दें कि प्रदेश सरकार इस योजना के तहत गांवों में सीसी रोड, नाली, खडंजा, बिजली व लोहिया आवास जैसी करीब तीन दर्जन सुविधाएं प्राथमिकता पर उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन


सरकारी योजनाओं में अल्पसंख्यकों की 20 प्रतिशत भागीदारी की व्यवस्था में कुल चयनित किए जाने वाले 2100 गांवों में से 420 गांव अल्पसंख्यक समुदाय की जनसंख्या को ध्यान में रखकर तय किए जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

जारी हुए आदेश

प्रमुख सचिव समग्र ग्राम विकास डॉ. रजनीश दुबे ने प्रदेश के समस्त मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है।

इन गांवों का चयन प्रभारी मंत्री करेंगे। प्रभारी मंत्री के स्तर से गांवों का नाम तय होने के बाद 28 फरवरी तक इनकी सूची शासन को भेजनी होगी। इसके अलावा इन गांवों में होने वाले कार्यों सूची 15 मार्च के पहले देनी होगी।

अधूरे लोहिया आवास पूरा कराने को बजट जारी
वर्ष 2013-14 में लोहिया ग्रामीण आवास योजना में चुने गए जो आवास अधूरे हैं, उन्हें वर्ष 2014-15 के बजट से पूरा कराया जाएगा।

ग्राम्य विकास विभाग ने अधूरे आवासों को पूरा कराने के  लिए मौजूदा वित्त वर्ष के लिए स्वीकृत बजट में से 29 करोड़ 91 लाख 33 हजार रुपये जारी कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें