फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त को स्कूलों में होगा 'अखिलेश गान'

Wed, 13 Aug 2014 01:32 AM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर इस बार स्कूलों में माध्यमिक शिक्षा मंत्री का सरकार की उपलब्धियां गिनाने वाला संदेश पढ़ा जाएगा।
विज्ञापन


इसमें राज्य सरकार द्वारा बीते वर्षों में माध्यमिक शिक्षा को बढ़ावा देन के लिए किए गए कार्यों का बखान किया जाएगा।

Trending Videos

शिक्षकों को दिया गया निर्देश

इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वह झंडारोहण के बाद माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली का संदेश अनिवार्य रूप से पढ़ें।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अपने संदेश में बताया है कि प्रदेश में चौदह लाख पैंतीस हजार तीन सौ पन्द्रह स्टूडेंट्स को लैपटॉप वितरण, इंटरमीडिएट पास आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को कन्या विद्याधन प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

भेजी गई सरकारी निर्देश की प्रति

कक्षा 9 व 11 के स्टूडेंट्स के पंजीकरण ऑनलाइन करके इस व्यवस्था को पारदर्शी बनाया।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के उप शिक्षा निदेशक (शिविर) ओंकार शुक्ला की ओर से सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को संदेश की प्रति भेजी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें