फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय कर्मचारियों की मांग पर सरकार गंभीर

Thu, 30 Oct 2014 03:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार सचिवालय कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाएगी। लेखा संवर्ग के पदों को बढ़ाने के संबंध में जल्द आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये बातें मुख्य सचिव आलोक रंजन ने अपर निजी सचिव और लेखा संवर्ग के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि सरकार सचिवालय कर्मचारियों की मांगों पर गंभीर है लेकिन उनका भी दायित्व है कि वे अपने बेहतर कार्य संस्कृति से विचाराधीन पत्रों का निस्तारण तेजी से करें।

ताकि आम लोगों की समस्याओं का समाधान तत्काल हो सके। मुख्य सचिव ने कहा कि सचिवालय कर्मियों द्वारा नीतिगत फैसलों के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग का कार्य किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा वे शासकीय कार्य अधिक तन्मयता से करें। जिससे आम लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शीघ्रता से मिल सके।

उन्होंने सचिवालय कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सचिवालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने के आवश्यकतानुसार पदों पर भर्ती कराई जाएगी।

साथ ही कहा कि अपर निजी सचिव की पदोन्नति की मांग पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में सचिव सचिवालय प्रशासन प्रभात मित्तल भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें