फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार गंभीर, कमियां जल्द दूर करेंगे: यूपी सरकार

Tue, 09 May 2017 10:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी सरकार के प्रवक्ता सिद्घार्थ नाथ सिंह(बायें) व श्रीकांत शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में कानून-व्यवस्‍था को लेकर घिरी प्रदेश सरकार ने इस पर सफाई दी है और जल्द ही कमियां दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सरकार के प्रवक्ता एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने माना है कि सूबे की कानून व्यवस्था में अभी बहुत कमियां हैं, उसे दुरुस्त करना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि कानून व्यवस्था को ठीक करने में सरकार सफल भी हो रही है, अपराध को बहुत ज्यादा नियंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा, भाजपा सरकार के अभी 50 दिन ही पूरे हुए हैं। उसमें अपराध पर बहुत ज्यादा नियंत्रण किया गया है। कानून व्यवस्था पर सरकार सख्ती करेगी, जिन अपराधियों को गलत फहमी है, उनकी गलत फहमी भी दूर की जाएगी। सरकार समय रहते इसका पूर्ण निदान करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रशासन को कानून व्यवस्था में कहीं कोई चूक नहीं करने और अपराधियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें