फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पर्यटकों के लिए 'लखनऊ दर्शन' जल्द

Sun, 28 Sep 2014 12:59 PM IST
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी दो हफ्ते में लखनऊ जिले में स्थित दर्शनीय स्थलों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग के लिए दीर्घकालीन योजना पेश करेगी।
विज्ञापन


मुख्य सचिव आलोक रंजन ने शनिवार को पर्यटन विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। प्रमुख सचिव (आवास) की अध्यक्षता में गठित होने वाली कमेटी में पर्यटन, नगर विकास, परिवहन, सिंचाई, नागरिक उड्डयन के प्रमुख सचिव एवं सचिव सहित नगर आयुक्त लखनऊ, उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण, डीआरएम लखनऊ, जिलाधिकारी लखनऊ और एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद सदस्य होंगे।

दीर्घकालीन योजना में लखनऊ को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने के लिए ऐतिहासिक इमारतों का सुंदरीकरण भी शामिल होगा। बैठक में सचिव (पर्यटन) अमृत अभिजात भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने राजधानी के पर्यटन स्थलों और ऐतिहासिक इमारतों के भ्रमण के लिए लखनऊ दर्शन का पैकेज तैयार करने के निर्देश भी दिए। इसके लिए परिवहन विभाग की टूरिज्म बसों, रिजर्व टैक्सी, निजी साधन या नौका विहार की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

आगरा में बनेगा विश्वस्तरीय टूरिस्ट आर्केड

समीक्षा बैठक में देशी-विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए आगरा में विश्वस्तरीय टूरिस्ट आर्केड का निर्माण कराने का भी फैसला किया गया।

इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के मल्टी-क्यूसिन रेस्टोरेंट, कैफे, पर्यटक सूचना केंद्र, इंटरप्रेटेशन विजिटर सेंटर, पार्किंग समेत उच्चस्तरीय प्रसाधन सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

मुख्य सचिव ने आगरा में 167.92 करोड़ रुपये लागत की ताजगंज परियोजना में शामिल सभी कामों को मार्च 2016 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मथुरा मेगा डेस्टिनेशन प्रोजेक्ट के तहत होने वाले कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें