निगरानी समितियों को सक्रिय करें
मुख्यमंत्री ने कोरोना की पहली व दूसरी लहर में निगरानी समितियों की भूमिका का सराहना करते हुए तीसरी लहर के मद्देनजर गांवों और शहरी वार्डों में निगरानी समितियों को पुन: सक्रिय करने पर जोर दिया है।
चिकित्सा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करें
सीएम ने प्रदेश के सभी सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं को चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। औद्योगिक इकाइयों में कोविड हेल्प डेस्क और डे केयर सेंटर फिर सक्रिय किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने वैक्सीनेशन और तेज करने पर भी जोर दिया है।
उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण देश में प्रथम स्थान पर
19 करोड़ 14 लाख 94 हजार से अधिक कोविड टीकाकरण और 09 करोड़ 14 लाख से अधिक टेस्टिंग करके उत्तर प्रदेश टेस्टिंग और टीकाकरण देश में प्रथम स्थान पर है। यहां 06 करोड़ 73 लाख 17 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड का सुरक्षा कवर प्रदान कर दिया गया है।
12 करोड़ 41 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रकार टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी में से 84.23 फीसदी को पहली और 45.66 फीसदी लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है। वैक्सीनेशन को और तेज करने की जरूरत है। इस संबंध में सभी जरूरी प्रयास किए जाएं।