फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2015 का छुट्टी कैलेंडर, खुशी ज्यादा या गम?

Fri, 21 Nov 2014 05:23 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2015 में एक तिहाई सार्वजनिक अवकाश शनिवार व रविवार को होंगे। अगले वर्ष कुल 34 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गये हैं। इनमें से 11 शनिवार व रविवार को पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक अवकाशों की जो सूची जारी की है उसमें 25 छुट्टियां निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत हैं जबकि नौ सार्वजनिक अवकाश ऐसे हैं जो इस एक्ट के अधीन नहीं हैं।

निगोशिएबल एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाशों में बारावफात (4 जनवरी), राम नवमी (28 मार्च), मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन (3 मई), ईद उल फितर (18 जुलाई), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), रक्षा बंधन (29 अगस्त), जन्माष्टमी (5 सितंबर), मोहर्रम (24 अक्तूबर) ऐसे हैं जो शनिवार व रविवार को पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


अन्य सार्वजनिक अवकाशों में चेटीचंद जयंती (22 मार्च), महर्षि कश्यप, निषाद जयंती (5 अप्रैल) व हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती का उर्स (26 अप्रैल) ऐसे हैं जो रविवार को पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें