फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 जिलों के किसानों के लिए 20 करोड़ जारी

Mon, 04 May 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की सहायता के लिए 20 करोड़ रुपये और जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


शासन ने जिलाधिकारियों से किसानों की सहायता में किसी तरह की लापरवाही न करने की हिदायत दी है।

सचिव एवं राहत आयुक्त लीना जौहरी ने सोनभद्र, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, फैजाबाद, बलिया, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, कासगंज, कौशांबी व बहराइच को एक-एक करोड़ रुपये व बाराबंकी के लिए दो करोड़ रुपये जारी किया है।
विज्ञापन


राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस रकम से फसलों के नुकसान व आपदा की वजह से असामयिक मृत्यु से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

प्रदेश सरकार इसके पहले 1435.57 करोड़ रुपये किसानों में वितरण के लिए जिलों को जारी कर चुकी है। इसमें से करीब 1100 करोड़ रुपये 23 लाख से ज्यादा किसानों में वितरित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें