प्रदेश में 65 हजार और निशक्तजनों को पेंशन मिलेगी। राज्य सरकार ने इसके लिए 14.82 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। विकलांग जन विकास निदेशालय को जल्द ही लाभार्थियों के खातों में रकम भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले निशक्तजनों को हर महीने 300 रुपये पेंशन दी जाती है। भुगतान तिमाही किस्तों में होता है। अभी 8 लाख 16 हजार 35 निशक्तजन इस योजना का लाभ ले रहे हैं।
नियमानुसार नेत्रहीन, मूक-बधिर और 40 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगता वाले लोग पेंशन पाने के हकदार हैं, लेकिन पिछले दो बरसों में बजट की कमी के चलते एक भी नया लाभार्थी इस योजना से नहीं जुड़ा। हालांकि इस दौरान 65 हजार आवेदक पात्र पाए गए।