फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन्यू से हॉट एंड कुक्ड फूड न परोसा तो कटेगा पैसा

Wed, 31 Dec 2014 02:15 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को बंटने वाले हॉट एंड कुक्ड फूड के गोलमाल पर सरकार सख्त हो गई है। इस पर अंकुश लगाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


स्वयं सेवी संस्थाओं (एनजीओ) ने यदि मेन्यू के अनुसार हॉट एंड कुक्ड फूड नहीं परोसा तो अब उनका पैसा काटा जाएगा। यही नहीं किसी भी दिन भोजन गोल किया तो एनजीओ पर पेनाल्टी लगाई जाएगी।

आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह वर्ष तक की आयु के बच्चों को हॉट एंड कुक्ड फूड परोसा जाता है। कई जिलों के आंगनबाड़ी केंद्रों में यह भोजन एनजीओ बना रहे हैं। लेकिन इनमें से कई स्थानों पर गड़बड़ी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन


कई जगह खाना कम दिया जा रहा है तो कई जगह मेन्यू के अनुसार खाना ही नहीं मिल रहा। कई जिलों में कम बच्चों को खाना खिलाकर संख्या अधिक बताई जा रही है। इसको देखते हुए सरकार ने नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

किसमें कितनी होगी कटौती

मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध न कराए जाने पर--10 प्रतिशत
मानक के अनुसार खाद्य सामग्री न इस्तेमाल होने पर--50 प्रतिशत
भोजन न उपलब्ध कराने पर दंड--100 रुपये प्रति केंद्र

किस दिन का क्या है मेन्यू
दिन--व्यंजन--मात्रा
सोमवार व शुक्रवार--मीठा दलिया--150 ग्राम
बुधवार व शनिवार--हलुआ--100 ग्राम
मंगलवार--खिचड़ी--170 ग्राम
गुरुवार--तहरी--120 ग्राम

मामले पर बा‌ल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के निदेशक आनंद कुमार सिंह कहते हैं कि सूबे के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को प्रारूप भेज दिया है। इसी के अनुसार अब एनजीओ का पैसा काटा जाएगा। साथ ही एनजीओ द्वारा परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच करने के लिए कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें