फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेप केस में बोले सीएम योगी- कोई कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति हो, उसे बचाया नहीं जाएगा

Sat, 14 Apr 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : self
विज्ञापन
उन्नाव रेप केस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए हैं। उन्होंने कहा कि जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। विधायक को हिरासत में भी ले लिया गया है।। इस पर मीडिया ने कुलदीप सेंगर की गिरफ्तारी की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार इस मामले में कोई समझौता नहीं करेगी। चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति हो, उसे बचाया नहीं जाएगा।
विज्ञापन

 



यूपी के राज्यपाल रामनाईक ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि जो हुआ वह बेहद शर्मनाक है। लेकिन, ये कहना कि कोई कार्रवाई नहीं हो रही तो गलत है। अभी तक पुलिस ने जो भी कार्रवाई की है, उसका नतीजा जल्द सामने आएगा और भविष्य के लिए उदाहरण बनेगा।
 
विज्ञापन


वहीं, सीबीआई द्वारा आरोपी विधायक को गिरफ्तार किए जाने के बाद दुष्कर्म पीड़िता ने कहा है कि मैं चाहती हूं कि विधायक के खिलाफ सीबीआई सख्त कार्रवाई करे और उसे कड़ी से कड़ी सजा दे।
 

आरोपी विधायक कुलदीप सिंह के रिश्तेदार प्रखर सिंह ने कहा कि हमने खुद ही सीबीआई जांच की मांग की थी। आज सुबह सीबीआई ने हमें मुख्यालय पर बात करने के लिए बुलाया। हम न्याय के लिए लड़ रहे हैं, जल्द ही सच सबके सामने आएगा।
 
मालूम है कि उन्नाव गैंगरेप के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीबीआई की टीम ने उसके लखनऊ स्थित इंदिरानगर आवास से शुक्र वार सुबह करीब 5 बजे गिरफ्तार कर लिया। विधायक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज़ किया गया था। विधायक से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आज सुबह 11 बजे सीबीआई आरोपी विधायक को कोर्ट में पेश कर सकती है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें