प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और कैबिनेट मंत्री आजम खान की एक दूसरे पर की जाने वाली टिप्पणियां जग जाहिर हैं। लेकिन सोमवार को राज्यपाल राम नाईक ने आजम खान को अपना मित्र कह दिया तो सुनने वाले अपने हंसी न रोक सके।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के संस्थापक सर सैय्यद अहमद खान की 200वीं जयंती के अवसर पर एएमयू ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इसमें अपने भाषण के दौरान राम नाईक ने जब उन राजनेताओं का नाम लेना शुरू किया जो एएमयू के प्रोडक्ट रहे तो वह आजम खान का नाम लेना नहीं भूले। हालांकि उनकी इस बात पर पूरा प्रेक्षागृह ठहाकों से गूंज उठा।