फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती की सरकार में प्रमुख सचिव बनाए गए प्रदीप दुबे की नियुक्ति की जांच के लिए राज्यपाल ने दिए आदेश

Tue, 30 Mar 2021 06:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदीप दुबे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विधानसभा में प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे की नियुक्ति को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन


नूतन ठाकुर ने कहा था कि दुबे ने 13 जनवरी 2009 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। इसके तुरंत बाद ही 19 जनवरी 2009 को उन्हें विधानसभा के प्रमुख सचिव का पद दे दिया गया। जो नियमावली के खिलाफ है। राज्यपाल ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

बता दें कि मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा गया था। प्रदीप दुबे को 6 मार्च 2012 को दोबारा प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया था जबकि उस समय उनकी आयु इस पद के लिए अधिकतम हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नूतन ठाकुर ने इस संबंध में जांच कराने और उन्हें तत्काल इस पद से हटाए जाने की मांग की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें