फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई दिवस पर राज्यपाल ने दी बधाई, सीएम बोले- आज का दिन विकास की प्रक्रिया में श्रम का महत्व बताने वाला

Fri, 01 May 2020 02:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मई दिवस अर्थात श्रमिक दिवस पर यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विपक्ष के नेताओं ने श्रमिकों व कामगारों को बधाई दी है।

विज्ञापन


इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि श्रमिक वास्तव में कर्मयोगी हैं। जिनके सहयोग से ही निर्माण व रचना संभव हो सकी है। उन्होने कहा कि लॉकडाउन के कारण आजीविका की समस्या से जूझ रहे श्रमिकों को प्रदेश सरकार रोजगार व भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्घ है। उन्होंने अपील की है कि रोजगारदाता भी वेतन का भुगतान कर उनके प्रति कृतज्ञता स्थापित करें।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि विश्व का समस्त वैभव श्रमिकों/कामगारों के अकथनीय श्रम का सुफल है। विकास की प्रक्रिया में 'श्रमेव जयते' का उद्घोष करता 'मई दिवस' हमारे कामगार एवं श्रमिक वर्ग के सम्मान का दिवस है। आइए, इस अवसर पर हम सब स्वतःस्फूर्त भाव से अपने कामगारों/श्रमिकों के हितों के संरक्षण का संकल्प लें।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले, आज का दिन शुभकामना या बधाई देने का अवसर तो नहीं

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
श्रमिक दिवस पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, इस साल कोरोनाकाल में एक अलग तरह का ‘श्रमिक दिवस’ है। देश के कई राज्यों में मज़दूर घरों से दूर बिना काम और पैसे के परेशान हैं, इस वजह से इस साल, इस दिन किसी शुभकामना या बधाई देने का अवसर तो नहीं है परंतु श्रमिक अपनों के पास घर सुरक्षित पहुँच पाएं, ये कामना तो हम कर ही सकते हैं।
  इस मौके पर मायावती ने ट्वीट कर कहा, अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस जिसे मई दिवस के रूप में मजदूर व मेहनतकश वर्ग हर वर्ष धूमधाम से मनाते हैं परन्तु वर्तमान कोरोना महामारी व लॉकडाउन के कारण उनकी रोजी-रोटी पर अभूतपूर्व गहरा संकट छाया हुआ है। ऐसे में केन्द्र व राज्यों की कल्याणकारी सरकार के रूप में भूमिका बहुत ही जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा, इसलिए केन्द्र व राज्य सरकारों से अपील है कि वे करोड़ों गरीब मजदूरों व मेहनतकश परिवार वालों के जीवनदायी हितों की रक्षा में सार्थक कदम उठाएं व उन बड़ी प्राइवेट कम्पनियों का भी संज्ञान लें जो केवल अपना मुनाफा बरकरार रखने के लिए कर्मचारियों की सैलरी में मनमानी कटौती कर रही हैं।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें