फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदी बेन ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, हनुमानगढ़ी भी गईं

Thu, 19 Sep 2019 07:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पुजारी रमेश दास ने प्रसाद स्वरूप तुलसी का पत्ती राज्यपाल को भेंट किया तो उन्होंने बड़े ही आदर के साथ उसे यत्न पूर्वक अपने पास रखा। उन्होंने मंदिर की परिक्रमा भी की। यहां से राज्यपाल का काफिला सीधे सरयू तट पर पहुंचा। सहत्रधारा घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य राज्यपाल ने मां सरयू की 251 बत्ती की आरती उतारी। 

विज्ञापन


सरयू पूजन के बाद राज्यपाल पुन: रामकोट पहुंची और राजा दशरथ का महल बड़ास्थान में धनुषधारी भगवान का दर्शन किया। मंदिर के महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य के कृपापात्र संत रामभूषण दास कृपालु महाराज ने मंदिर में उनका स्वागत किया।

उन्होंने मंदिर की मान्यताओं के बारे में भी संत कृपालु महाराज से जानकारी हासिल की। इस दौरान अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश पांडेय, जिलाधिकारी अनुज झा, एसएसपी मोहित तिवारी, एडीएमसिटी वैभव मिश्र सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कनकभवन में श्रद्धालुओं ने पूछा हाल चाल 

दशरथमहल बड़ास्थान में करीब 15 मिनट तक दर्शन-पूजन के बाद राज्यपाल का काफिला कनकभवन पहुंचा। कनकभवन के दरबार में भी राज्यपाल ने करीब दस मिनट तक पूजन-अर्चन कर मंदिर की परिक्रमा की।

यहां पहुंचने पर मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिकपरंपरा के अनुरूप राज्यपाल का स्वागत किया गया। दर्शन-पूजन के बाद कनक भवन की सीढ़ियों से उतरी तो यहां मौजूद श्रद्धालुओं से भी बात की। यतिराज भवन के दो वेद पाठी छात्रों अनंत रामानुजदास व अश्विनी से पूंछा कि कहां पढ़ाई करते हो।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें