प्रदेश का बेसिक शिक्षा विभाग दिसंबर में राष्ट्रीय स्तर के एक सेमिनार के आयोजन की तैयारी कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सेमिनार की तिथि जल्दी ही तय की जाएगी।
'बेस्ट प्रैक्टिसेज इन बेसिक एजुकेशन' विषय पर राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर के इस सेमिनार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सतीश द्विवेदी के साथ नीति आयोग व राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं व संगठनों के विशेषज्ञ भाग लेंगे।
इस सेमिनार में देशभर में बेसिक शिक्षा के उन्नयन को लेकर किए जा रहे बेस्ट प्रैक्टिसेज पर चर्चा होगी। उपयोगी प्रयोग प्रदेश में लागू किए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने बताया सेमिनार की तैयारी के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा को निर्देश दे दिया गया है।