यूपी सरकार के मंत्री ने कहा सरकार का बेरोजगारी भत्ता देने का कोई इरादा नहीं है। प्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे कम है। हम युवाओं को रोजगार देने के लिए संकल्पित हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने विधानसभा में कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता देने का सरकार का कोई विचार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सरकार हर हाथ को रोजगार देने के लिए संकल्पित है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
राजभर बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के सवाल का जवाब दे रहे थे। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। यूपी में बेरोजगारी की दर सबसे कम है।