जनता कर्फ्यू के दौरान अफसरों द्वारा की गई लापरवाही पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्वीट किए जाने पर हड़कंप मच गया है। जिसके बाद प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हितेश चंद्र अवस्थी और गृह विभाग ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। मामले में लापरवाह अफसरों को चेतावनी दी गई है।
इसके अलावा, डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने लॉक डाउन पर हाईपावर मीटिंग की और जिलों के अफसरों से रिपोर्ट ली।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉक डाउन के दौरान लोगों के घरों से निकलने पर चिंता जताई थी। उन्होंने राज्य सरकारों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने के लिए कहा था।