फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार का दावा: लखनऊ शहर के बराबर अरबों रुपये की जमीन भूमाफिया से खाली कराई

Mon, 06 Sep 2021 10:24 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

योगी सरकार ने लखनऊ के बराबर जमीन भूमाफिया से मुक्त करवाई है। इस दौरान 41 भूमाफिया की संपत्ति कुर्क की गई है। दो पर रासुका, 170 आरोपियों पर गैंगेस्टर और 399 आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भूमाफिया के खिलाफ अभियान रंग ला रहा है। प्रदेश में पहली बार भूमाफिया के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए सरकारी और निजी अरबों रुपए की कीमत की डेढ़ लाख एकड़ से ज्यादा भूमि खाली कराई गई है। भूमि विशेषज्ञों के मुताबिक लखनऊ शहर के बराबर जमीन खाली कराई गई है।

विज्ञापन


हाल ही में सीएम योगी के निर्देश के बाद फिर भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई में तेजी आई है और जिले स्तर पर नए सिरे से भूमाफिया तलाशे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 में प्रदेश की कमान संभालने के बाद भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद प्रदेश में चार स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई थी।

पिछले सवा चार साल में राजस्व और पुलिस विभाग ने भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। राजस्व विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 15 अगस्त तक करीब 62423.89 हेक्टेयर यानि 1,54,249 एकड़ से अधिक भूमि को मुक्त कराया गया है। साथ ही राजस्व विभाग ने 2464 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करते हुए 187 भूमाफियाओं को जेल भेजा है और 22,992 राजस्व वाद, 857 सिविल वाद दर्ज करते हुए 4407 एफआईआर कराया है।
विज्ञापन


जिले स्तर पर राजस्व विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर भूमाफिया की कमर तोड़ने का काम किया है। इसके बावजूद हाल ही में सीएम योगी ने एक मामले का संज्ञान लेते हुए भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
गणित विशेषज्ञ महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 62,423.89 हेक्टेयर भूमि करीब 1,54,249 एकड़ और करीब 624 स्क्वायर किमी होता है। ऐसे में अगर देखा जाए, तो लखनऊ शहर भी 30 किमी लंबा और 20.8 किमी चौड़ा है और यह लगभग लखनऊ शहर के बराबर है।

विज्ञापन

41 भूमाफिया की संपत्ति कुर्क, 170 आरोपियों पर लगा गैंगेस्टर

पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई तक प्रदेश में 41 भूमाफिया की संपत्ति कुर्क की गई है। दो पर रासुका, 170 आरोपियों पर गैंगेस्टर और 399 आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और 28 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा 102 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें