प्रदेश सरकार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कई उपाय करने जा रही है। इसके लिए विश्व बैंक से 50 करोड़ रुपये का लोन भी लेने की तैयारी है।
इससे दुर्घटनाये रोकने के जरूरी इंतजाम किये जाएंगे। इससे न सिर्फ दुर्घटना बहुल सड़कें दुरुस्त की जाएंगी बल्कि क्रेन जैसे बड़े उपकरण भी खरीदे जाएंगे।
दरअसल, प्रदेश में रोड सेफ्टी पॉलिसी लागू कर दी गई है। इसके तहत उच्च स्तरीय रोड सेफ्टी काउंसिल व रोड सेफ्टी फंड भी गठित हो गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी काउंसिल बनी है।
इसी के तहत सरकार अब दुर्घटनाये कम करने के लिए कई उपाय करने जा रही है। सरकार ने दुर्घटना बहुल कई सड़कों को भी चिन्हित किया है। इन्हें भी पहले ही चरण में दुरुस्त कराया जायेगा। सरकार प्रदेश की प्रमुख सड़कों पर हाईवे पुलिस का भी गठन करने जा रही है।