फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बुजुर्गों के लिए अलग रेंटल हाउसिंग नीति बनाएगी सरकार, खाका तैयार करने के लिए नौ सदस्यीय समिति गठित

Tue, 08 Sep 2026 10:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आवास विभाग ने नीति का खाका तैयार करने के लिए नौ सदस्यीय समिति गठित की है। इस योजना के तहत बुजुर्गों को किफायती किराये पर मकान देने की तैयारी है।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शहरों में रहने वाले बुजुर्गों के लिए राज्य सरकार अलग रेंटल हाउसिंग नीति तैयार करने जा रही है। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को किफायती दर पर किराये के मकान उपलब्ध कराने की व्यवस्था का खाका तैयार होगा। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने इसके लिए नौ सदस्यीय समिति गठित की है।

विज्ञापन


समिति की अध्यक्षता आवास विभाग के सचिव करेंगे। लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी और मेरठ विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों समेत अपर आवास आयुक्त और मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक को सदस्य बनाया गया है। निदेशक, आवास बंधु सदस्य-संयोजक होंगे।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: पहली बार में लैंड नहीं कर सका राहुल गांधी का विमान, हवा में चक्कर लगाता रहा, दूसरे प्रयास में हुई लैंडिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12 हजार और सहायिकाओं को छह हजार मिलेगा मानदेय, सीएम योगी ने किया एलान


समिति की संस्तुति के बाद किराये की दर, मकानों की संख्या, पात्रता की उम्र, आय सीमा और आवंटन प्रक्रिया तय होगी। सरकार का उद्देश्य बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुरूप सुरक्षित और किफायती आवास उपलब्ध कराना है। देश में बुजुर्ग आबादी बढ़ने के साथ स्वतंत्र और सुरक्षित आवास की जरूरत भी लगातार बढ़ रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें