फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा निरस्त की सूचनाओं पर सरकार का सख्त रुख, कहा- परीक्षाएं समय पर

Thu, 19 Nov 2026 06:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Assistant Teacher Recruitment Exam: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने अफवाहों का खंडन किया है जिसमें इस तीन और चार दिसंबर को होने वाली परीक्षा का निरस्त बताया जा रहा था।
विज्ञापन
सरकार ने कहा कि समय पर ही होंगी परीक्षाएं। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा निरस्त होने के संबंध में प्रसारित की जा रही सूचना को पूरी तरह फर्जी, असत्य और भ्रामक बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 05/2026 के अंतर्गत सहायक अध्यापक (सम्बद्ध प्राथमिक) एवं सहायक अध्यापक प्राथमिक शहरी पदों के लिए लिखित परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 03 एवं 04 दिसंबर 2026 को ही आयोजित की जाएगी। इस संबंध में परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि इन पदों के लिए आयोग द्वारा 15 सितंबर 2026 को विज्ञापन जारी किया गया था।

विज्ञापन


उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि आयोग के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आयोग के आधिकारिक लेटरहेड, प्रतीक चिह्न (लोगो) और नाम का दुरुपयोग करते हुए परीक्षा निरस्त होने की फर्जी सूचना प्रसारित की गई है। इसके लिए उप सचिव के जाली हस्ताक्षर का भी इस्तेमाल किया गया है। आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्तियों एवं संस्था के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में जनपद प्रयागराज के थाना कर्नलगंज में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

डॉ. प्रशांत कुमार ने परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया अथवा किसी अन्य अनधिकृत माध्यम से प्रसारित होने वाली अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही ऐसी खबरों को बिना सत्यापन के आगे प्रसारित करें। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रखें।
विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आयोग से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाएं, विज्ञप्तियां, परीक्षा कार्यक्रम एवं आवश्यक संशोधन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ और अधिकृत 'एक्स' (X) हैंडल @upesscprayagraj पर ही जारी किए जाते हैं। ऐसे में अभ्यर्थी किसी भी भ्रामक सूचना से गुमराह न हों और परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए केवल आयोग के अधिकृत माध्यमों पर ही भरोसा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें