फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सरकार ने जारी किया 2027 अवकाश का कैलेंडर, तीन दिन का होगा होली पर अवकाश; ये छुट्टियां रविवार को

Tue, 17 Nov 2026 07:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Holidays in UP: यूपी सरकार ने 2027 के सार्वजनिक और  निर्बन्धित अवकाशों की सूची जारी कर दी है। इस बार कुछ 26 दिन का सार्वजनिक अवकाश है। 
विज्ञापन
शासन ने जारी की 2027 की छुट्टियां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2027 के लिए आधिकारिक सार्वजनिक और निर्बन्धित अवकाशों की सूची जारी कर दी है, जिसमें होली, दीवाली और रविवार को पड़ने वाले प्रमुख अवकाशों का पूरा ब्योरा शामिल है। 

विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2027 में होली का मुख्य सार्वजनिक अवकाश 23 मार्च (मंगलवार) को रहेगा, जबकि 22 मार्च (सोमवार) को होलिका दहन और 24 मार्च (बुधवार) को निर्बन्धित अवकाश के रूप में होली शामिल की गई है।  

यहां क्लिक करके देखिए अवकाश की पूरी तालिका

https://staticimg.amarujala.com/assets/applications/2026/11/17/list-of-holidays-in-year-2027_6afc500c823fe.pdf
विज्ञापन


साल के सबसे बड़े पर्व दीवाली का मुख्य सार्वजनिक अवकाश 29 अक्टूबर (शुक्रवार) को घोषित किया गया है, जिसके अगले दिन 30 अक्टूबर (शनिवार) को गोवर्द्धन पूजा और 31 अक्टूबर (रविवार) को भैयादूज व चित्रगुप्त जयंती का अवकाश रहेगा, वहीं 28 अक्टूबर (गुरुवार) को नरक चतुर्दशी का निर्बन्धित अवकाश तय किया गया है।  
 

Trending Videos

रविवार को पड़ रहे हैं तीन अवकाश

वर्ष 2027 में कई महत्वपूर्ण पर्व और जयंतियां रविवार के दिन पड़ने के कारण छुट्टियों का अतिरिक्त लाभ नहीं मिल सकेगा। जिनमें 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 31 अक्टूबर (भैयादूज एवं सरदार पटेल जयंती) और 14 नवम्बर (गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा) प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इस साल होंगे 26 सार्वजनिक अवकाश

शासन ने नए साल 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले साल 26 सार्वजनिक अवकाश होंगे। मकर संक्रांति व संत रविदास जयंती समेत तीन छुट्टियां बढ़ी हैं। जो 2026 में निर्बंधित अवकाश में शामिल थीं। शासन ने महर्षि वाल्मीकि जयंती 15 अक्तूबर को भी सार्वजनिक अवकाश में शामिल किया है। हालांकि यह निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अधीन नहीं होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार सरकारी कर्मचारियों के लिए 27 निर्बंधित अवकाश भी घोषित किए गए हैं। साल की पहली सार्वजनकि छुट्टी 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर होगी। वहीं 22 मार्च को होलिका दहन, 23 मार्च को होली की छुट्टी होगी। इस बार सरकारी कर्मचारियों को होली पर तीन दिन का एक साथ अवकाश मिलेगा। क्योंकि 21 मार्च को रविवार है। इस बार 15 अगस्त रविवार को पड़ रहा है। जबकि इसी दिन ईद-ए-मिलाद/ बारावफात भी पड़ रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों को इन छुट्टियों का नुकसान होगा। 
विज्ञापन

कई त्योहार पड़ रहे हैं रविवार को 

इसी तरह अगले साल कई त्योहार रविवार को पड़ रहे हैं। इनमें 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस और ईद-ए-मिलाद, 31 अक्तूबर को भैयादूज, 14 नवंबर को गुरु नानक जयंती और 12 दिसंबर को हजरत अली का जन्म दिवस शामिल हैं। इतना ही नहीं संत रविदास जयंती, महाशिवरात्रि समेत छह छुट्टियां शनिवार को पड़ रही हैं। फाइव डे वीक वाले कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए इनका नुकसान होगा। 

सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव एसवीएस रंगाराव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 15 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती और 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस की छुट्टी कार्यकारी आदेशों के अधीन रहेगी। उन्होंने कहा है कि एक अप्रैल को बैंकों और कोषागारों में वार्षिक लेखाबंदी के कारण अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी अपने जिले में अधिकतम तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित कर सकेंगे। इससे अधिक छुट्टियां देने के लिए शासन की अनुमति लेनी होगी। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह वाले विभागों में स्थानीय छुट्टियां और कार्यकारी आदेश से घोषित अवकाश लागू नहीं होंगे।

कर्मचारी निर्बंधित छुट्टियां ले सकेंगे
सार्वजनिक अवकाशों के अलावा 27 निर्बंधित छुट्टियों की सूची भी जारी की गई है। इनमें नया साल, शब-ए-बरात, वसंत पंचमी, जमात-उल-विदा, ईस्टर, परशुराम जयंती, महाराणा प्रताप जयंती, छठ पूजा समेत कई त्योहार शामिल हैं। कर्मचारी नियमानुसार इन छुट्टियों का भी लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें