फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः शिवरात्रि-जन्माष्टमी पर 3-3 दिन, दशहरा-दीपावली पर 4-4 दिन की छुट्टियां

Wed, 28 Nov 2018 08:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी नए साल में शिवरात्रि पर किसी ज्योर्तिलिंग की यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं, वहीं अक्तूबर में दशहरा और दीपावली पर लगातार चार-चार दिन की छुट्टियों का मजा ले सकते हैं। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2019 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को साल भर में 23 सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे।

विज्ञापन


नए वर्ष के कैलेंडर में छुट्टियां चालू वर्ष की ही दोहराई गई हैं। कोई नया अवकाश नहीं जोड़ा गया है। महापुरुषों की जयंतियों को निर्बंधित अवकाश में शामिल किया गया है। आगामी नववर्ष में महाशिवरात्रि 4 मार्च सोमवार को है। सोमवार को भगवान शिवजी का वार भी माना जाता है। शिवभक्तों के लिहाज से तो यह दिन सोने पर सुहागा है। कर्मचारी 2 मार्च को शनिवार और 3 मार्च रविवार की छुट्टी के साथ 4 मार्च शिवरात्रि अवकाश सहित किसी ज्योर्तिलिंग के दर्शन का कार्यक्रम बना सकते हैं।

अप्रैल और अक्तूबर का महीना छुट्टियों से भरा होगा। 17 अप्रैल बुधवार को महावीर जयंती का अवकाश होगा और 19 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे का अवकाश होगा। उसके बाद 20 अप्रैल को शनिवार और 21 अप्रैल को रविवार का साप्ताहिक अवकाश होगा। ऐसे में यदि अधिकारी कर्मचारी 18 अप्रैल की छुट्टी भी ले लें तो पांच दिन के अवकाश में कहीं के लिए भी बड़ा टूर पैकेज बना सकते हैं।
विज्ञापन


12 अगस्त सोमवार को बकरीद की छुट्टी है। इससे पहले 10 अगस्त को शनिवार और 11 अगस्त को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। तीन दिन त्योहार मनाने का मौका मिलेगा। 23 अगस्त शुक्रवार को जन्माष्टमी के बाद 24 को शनिवार और 25 अगस्त को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। कर्मचारी अधिकारी तीन दिन में मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन या द्वारिकाधीश दर्शन के लिए कार्यक्रम बना सकते हैं। 

5 अक्तूबर को शनिवार, 6 अक्तूबर को रविवार के साप्ताहिक अवकाश के साथ ही 7 अक्तूबर को महानवमी और 8 अक्तूबर को दशहरा अवकाश है। लगातार चार दिन की छुट्टियां मिलेंगी। दीपावली पर भी लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी। 26 अक्तूबर को छोटी दीपावली के दिन शनिवार का अवकाश रहेगा। 27 अक्तूबर को दीपावली, 28 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा और 29 अक्तूबर को भैयादूज का अवकाश सरकार ने घोषित किया है। इनमें सबसे ज्यादा फायदा उन विभागों और कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों को होगा जहां सप्ताह में 5 कार्यदिवस हैं। छह कार्य दिवस वाले कर्मियों को थोड़ा कम लाभ होगा।

सरकार ने 23 निर्बंधित अवकाश भी घोषित किए हैं, इनमें से कर्मचारी और अधिकारी वर्ष में दो निर्बंधित अवकाश ले सकेंगे। जिलों के अधिकारी तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं।

1 अप्रैल को बैंकों में लेखाबंदी
राष्ट्रीयकृत वाणिज्यिक बैंकों में 1 अप्रैल 2019 सोमवार को वार्षिक लेखाबंदी होगी।

स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन 15 अगस्त को
2019 में स्वाधीनता दिवस और रक्षा बंधन का अवकाश एक ही दिन 15 अगस्त को रहेगा।

गुरुगोविंद सिंह जयंती और गुरु तेग बहादुर जयंती को अवकाश
राज्य सरकार ने गुरु गोविंद सिंह जयंती 13 जनवरी और गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस 24 नवंबर रविवार को कार्यकारी अवकाश घोषित किया है।

छह त्योंहार शनिवार-रविवार को
2019 में प्रमुख छह त्योहार और दिवस शनिवार और रविवार के दिन होंगे। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और 13 अप्रैल को रामनवमी, 18 मई को बुद्ध पूर्णिमा शनिवार के दिन है। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, 27 अक्तूबर को दीपावली और 10 नवंबर को बारावफात रविवार के दिन हैं।
विज्ञापन


1. गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी - शनिवार
2. महाशिवरात्रि - 4 मार्च - सोमवार
3. होलिका दहन - 20 मार्च - बुधवार
4. होली - 21 मार्च - बृहस्पतिवार
5. राम नवमी - 13 अप्रैल - शनिवार
6. डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती - 14 अप्रैल - रविवार
7. महावीर जयंती - 17 अप्रैल - बुधवार
8. गुड फ्राइडे - 19 अप्रैल - शुक्रवार
9. बुद्ध पूर्णिमा - 18 मई - शनिवार
10. ईद-उल-फितर - 5 जून - बुधवार
11. ईदुलजुहा - 12 अगस्त - सोमवार
12. स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन - 15 अगस्त - बृहस्पतिवार
13. जन्माष्टमी - 23 अगस्त - शुक्रवार
14. मोहर्रम - 10 सितम्बर - मंगलवार
15. महात्मा गांधी जयंती - 2 अक्तूबर - बुधवार
16. दशहरा (महानवमी) - 7 अक्तूबर - सोमवार
17. दशहरा (विजयदशमी) - 8 अक्तूबर - मंगलवार
18. दीपावली - 27 अक्तूबर - रविवार
19. गोवर्धन पूजा - 28 अक्तूबर - सोमवार
20. भैयादूज - 29 अक्तूबर - मंगलवार
21. बारावफात - 10 नवंबर - रविवार
22. गुरु नानक जयंती - 12 नवंबर - मंगलवार
23- क्रिसमस डे - 25 दिसंबर - बुधवार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें