मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को फरवरी में किए गए एमओयू से जुड़े निवेशकों के प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने फरवरी 2019 तक निवेशकों के एमओयू से जुड़े प्रोजेक्ट के दो शिलान्यास समारोह आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।
इस शिलान्यास समारोह में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जा सकता है। मोदी इन्वेस्टर्स समिट व उसके बाद आयोजित पहले शिलान्यास समारोह में भी आए थे।
मुख्यमंत्री ने राजस्थान के विधानसभा चुनाव प्रचार से लौटने के बाद इन्वेस्टर्स समिट में किए गए एमओयू की समीक्षा की। बैठक में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रोजेक्ट केशिलान्यास में आने वाली अड़चनों की जानकारी ली
और संबंधित विभाग के अफसरों को तेजी से उसका समाधान कराने का निर्देश दिया। बताया गया कि 50 हजार करोड़ से अधिक की निवेश परियोजनाओं के शिलान्यास से जुड़ी औपचारिकता पूरी है।
इनके शिलान्यास दिसंबर के दूसरे सप्ताह में कराने की तैयारी के निर्देश दिए गए। इसके बाद फरवरी तक एक और शिलान्यास समारोह आयोजित करने केनिर्देश दिए गए हैं। उसमें भी 50 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा।