फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सरकार ने 23 लाख श्रमिकों के खातों में डाले 230 करोड़, प्रत्येक श्रमिक के खाते में एक -एक हजार रुपये

Wed, 09 Jun 2021 08:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर सुख-दुख में श्रमिकों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अब श्रमिकों की बेटियों की शादी के विवाह का निमंत्रण पत्र डीएम व कमिश्नर बांटते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड महामारी में कामगारों को भरण-पोषण भत्ता देने की योजना के तहत बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 23 लाख निर्माण श्रमिकों के बैंक खाते में 230 करोड़ रुपये जमा कर दिए गए। प्रत्येक श्रमिक के खाते में एक -एक हजार रुपये डाले गए हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर सुख-दुख में श्रमिकों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अब श्रमिकों की बेटियों की शादी के विवाह का निमंत्रण पत्र डीएम व कमिश्नर बांटते हैं। श्रमिकों का घर बनाने का सपना हो, इलाज, बेटे-बेटियों की पढ़ाई का खर्च हो या फिर दुर्घटना के समय आर्थिक मदद, हर मौके पर सरकार उनके साथ है।

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से आज प्रदेश में कोविड महामारी नियंत्रित है। 25 करोड़ की आबादी वाले यूपी में अब जितने कोरोना मरीज हैं, उससे आधी आबादी वाले प्रदेशों में प्रतिदिन उतने नए मरीज मिल रहे हैं। यूपी की रिकवरी दर देश में सबसे अच्छी है तो पॉजिटिविटी रेट सबसे कम है। उन्होंने श्रमिकों को टीकाकरण कराने और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रेरित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें