यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी करने की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे-वैसे प्रशासन में भी बदलाव किए जा रहे हैं।
पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों को मिली तैनाती
इससे पहले सोमवार को भी डीजीपी मुख्यालय ने हाल ही में इंस्पेक्टर से प्रोन्नत किए गए 75 पुलिस उपाधीक्षकों में से 56 को नई तैनाती दे दी गई है। डीजीपी के जीएसओ रवि जोसेफ लोक्कू ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें ज्यादातर को जिलों में भेजा गया है जबकि कई ऐसे पुलिस उपाधीक्षक हैं जिन्हें पीएसी, सीबीसीआईडी, विजिलेंस में तैनात किया गया है। शेष 19 पुलिस उपाधीक्षकों को तैनाती का इंतजार है।