कोरोना महामारी के आर्थिक दंश और चुनावी वर्ष में आसमान छूती जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के दबाव के बीच योगी सरकार के आगामी बजट पर सभी की निगाहें हैं। जानकार बताते हैं कि इन्फ्रास्ट्रक्चर की चालू योजनाओं में एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, सड़क, बिजली, जल जीवन मिशन, सिंचाई के साथ युवाओं पर फोकस के साथ ही कार्यकाल के पहले बजट की तरह आखिरी बजट में भी किसानों के लिए कुछ खास करने पर विचार कर रही है।
पहले बजट में कर्जमाफी की गई थी। हालांकि आखिरी बजट में किसानों के लिए क्या खास होगा, इस पर अभी फैसला होना बाकी है। यदि केंद्रीय बजट में किसानों के लिए कोई बड़ा एलान न हुआ तो राज्य किसानों पर मुख्य फोकस वाली कोई योजना ला सकता है।