फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाजपा विधायकों पर वारंट जारी, हो सकती है गिरफ्तारी

Wed, 18 Sep 2013 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर आ रही है कि सपा सरकार ने मुजफ्फरनगर दंगों के आरोप में भाजपा के दो विधायकों की गिरफ्तारी की तैयारी हो कर ली है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक संगीत सोम और भारतेंदु के खिलाफ सपा सरकार की तरफ से वारंट जारी कर दिया गया है।

इसके विरोध करते हुए भाजपा नेता उमा भारती की अगुवाई में भाजपा ने विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

भाजपा के इस प्रदर्शन में प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल बताए जा रहे हैं।

हजारों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के सामने रोड जाम कर दी है और कहा है कि अगर भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी होती है, तो हम सबकी गिरफ्तारी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


उमा भारती ने भी कहा कि पहले राज्य सरकार को पूरी जांच करनी होगी, उसके पहले गिरफ्तारी सही नहीं है। यह एकतरफा कार्रवाई हो रही है। उमा ने खुद भी जेल जाने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सबसे पहले आजम खां को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

उमा ने आरोप लगाया कि सपा सरकार ने हमारे दो विधायकों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस क्यों बुलाई है। यह सरासर गलत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें