पुतलीघर परिसर में 24 को होगा 500 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार 9 जनवरी को 10 हजार से ज्यादा गरीब कन्याओं का विवाह कराएगी। इसके लिए प्रत्येक जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लाभार्थी के खाते में 20 हजार रुपये भेजे जाते हैं। विवाह के अवसर पर 10 हजार रुपये मूल्य का गृहस्थी का सामान सरकार की ओर से दिया जाता है। जबकि, 5 हजार रुपये प्रति जोड़ा प्रशासनिक व्यय के लिए निर्धारित है। प्रदेश सरकार ने समाज कल्याण विभाग को 9 फरवरी को सभी जिलों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित करके सामूहिक विवाह योजना का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
समाज कल्याण निदेशक जेपी चौरसिया ने बताया कि उस दिन 10-15 हजार जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। इसके लिए सभी जिला समाज कल्याण अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। उन इन कार्यक्रमों में विधायक और सांसद समेत उस क्षेत्र में रहने वाले सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के लिए भी कहा गया है। लाभार्थियों के चयन में विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा गया है, ताकि बाद में किसी तरह की कोई गड़बड़ सामने नहीं आए।