प्रदेश में हर दिन करीब एक फीसदी की दर से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। संक्रमण की दर 8.23 फीसदी पहुंच गई। प्रदेश में मंगलवार को 18021 कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 85 की मौत हुई। 3474 को डिस्चार्ज भी किया गया है। इस तरह प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 95980 पहुंच गई है।
प्रदेश में एक सप्ताह से लगातार संक्रमण की दर में इजाफा हो रहा है। आठ अप्रैल को यह 4.14 फीसदी थी, जो अब 8.23 पहुंच गई। बीते 24 घंटे में 2,18,965 सैंपल लिए गए। इस तरह शुरुआत से लेकर अब तक 3,71,73,548 लोगों की कोरोना जांच की गई है। इसमें 7,23,582 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 6,18,293 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 9309 की मौत हुई है।
लखनऊ में मिले सर्वाधिक मरीज
बीते 24 घंटे में लखनऊ में सर्वाधिक 5382 मरीज मिले हैं। इसी तरह प्रयागराज में 1856, कानपुर नगर में 1271, वाराणसी में 1404, गाजियाबाद में 199, गौतमबुद्ध नगर में 229, मेरठ में 321, गोरखपुर में 602 और बरेली में 271। मुरादाबाद में 155, झांसी में 303, आगरा में 234, सहारनपुर में 135, मुजफ्फरनगर में 150, बलिया में 271, अयोध्या में 139, बाराबंकी में 132, लखीमपुर खीरी में 112, जौनपुर में 156, देवरिया में 119, रायबरेली में 274, आजमगढ़ में 204, हरदोई में 146, इटावा में 138, गाजीपुर में 289, प्रतापगढ़ में 144, सोनभद्र में 183 और सुल्तानपुर में 198 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में सौ से कम मरीज मिले हैं।
लखनऊ में मंगलवार को 18, प्रयागराज में आठ, कानपुर नगर में 10, वाराणसी में तीन, गौतमबुद्ध नगर में चार, मेरठ में एक, मुरादाबाद में दो, झांसी में एक, आगरा में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसी तरह सहारनपुर में एक, मुजफ्फरनगर में दो, बलिया में एक, अयोध्या में एक, बाराबंकी में दो, मथुरा में एक, रायबरेली में चार, हरदोई में एक, प्रतापगढ़ में तीन, रामपुर में दो, चंदौली में एक, सोनभद्र में एक, सुल्तानपुर में एक, गोंडा में दो, उन्नाव में एक, अमेठी में दो, संतकबीर नगर में एक, संभल में चार, भदोही में एक, चित्रकूट में एक, कानपुर देहात में एक और अंबेडकर नगर में एक मरीज की मौत हुई है।