फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जिले स्तर पर डॉन बनने वाले 800 अपराधी चिह्नित, अब तक करीब ढाई अरब की अवैध संपत्ति जब्त

Wed, 08 Sep 2021 10:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी सरकार ने अपराध को नियंत्रित करने के लिए जिले स्तर के करीब 800 अपराधियों को चिह्नित किया है। वहीं, 25 पर एनएसए और 567 पर गैंगस्टर लगाया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीरो टॉलरेंस की रणनीति का असर धरातल पर भी दिख रहा है। पुलिस ने प्रदेश के बाद जिले स्तर पर भी डॉन बनने वाले 800 आपराधिक माफिया को चिह्नित किया है और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि जिले स्तर पर भी कानून व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन


पुलिस कुर्की से लेकर संपत्ति तक जब्त कर बदमाशों की कमर तोड़ रही है। ऐसे करीब ढाई अरब रुपए की अवैध संपत्ति को पुलिस ने जब्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को लेकर पहले ही अपनी प्रतिबद्धता जता दिया था कि अपराधियों के लिए प्रदेश में जगह नहीं है। वह जेल में रहेंगे या प्रदेश के बाहर।

प्रदेश स्तर पर बड़े माफिया पर शिकंजा कसते हुए जिले स्तर पर भी बड़े और आदतन अपराधियों को आपराधिक माफिया के रूप में चिह्नित किया गया है। पुलिस के अनुसार जिले स्तर पर जुलाई माह तक करीब 800 आपराधिक माफिया को चिह्नित किया गया है और आठ हजार से ज्यादा मुकदमे दर्ज कर 668 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, पुलिस ने मुठभेड़ में तीन आपराधिक माफिया को मार भी गिराया है। साथ ही 12 आरोपियों की कुर्की करते हुए 25 आरोपियों पर रासुका लगाया है और 567 आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

विज्ञापन

सूक्ष्म स्तर पर ही की जा रही सख्त कार्रवाई

पुलिस ने जिले स्तर पर कानून व्यवस्था में रोड़ा बन रहे आदतन 233 आपराधिक माफिया पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है और 11 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा ऐसे 382 आपराधिक माफिया की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है और 274 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सूक्ष्म स्तर पर ही सख्त कार्यवाही की जा रही है, ताकि कानून का खौफ हर किसी में हो।

यह हैं प्रदेश के 25 बड़े माफिया
गाजीपुर जिले के युसूफपुर मोहम्दाबाद निवासी मुख्तार अंसारी, प्रयागराज जिले के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र निवासी अतीक अहमद, वाराणसी जिले के चौबेपुर निवासी बृजेश कुमार सिंह उर्फ अरुण कुमार सिंह, लखनऊ जिले के हसनगंज निवासी ओमप्रकाश उर्फ बब्लू श्रीवास्तव, बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र निवासी मुनीर, अंबेडकरनगर जिले के हंसवार थानाक्षेत्र निवासी खान मुबारक, गाजियाबाद जिले के लोनी निवासी अमित कसाना, शामली जिले के आदर्श मंडी निवासी आकाश जाट, मेरठ जिले के सरूरपुर निवासी उधम सिंह, मेरठ जिले के सरूरपुर निवासी योगेश भदौड़ा, बागपत जिले के बड़ौत निवासी अजीत उर्फ हप्पू, मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुर निवासी सुशील उर्फ मूंछ, मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली निवासी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा, गौतमबुद्धनगर जिले के कासना निवासी सुन्दर भाटी उर्फ नेताजी, गौतमबुद्धनगर जिले के कासना निवासी अनिल भाटी, गौतमबुद्धनगर जिले के बादलपुर निवासी अनिल दुजाना उर्फ अनिल नागर, गौतमबुद्धनगर जिले के दनकौर निवासी सिंघराज भाटी, गौतमबुद्धनगर जिले के जारचा निवासी अंकित गुर्जर, वाराणसी जिले के कोतवाली निवासी सुभाष सिंह ठाकुर, आजमगढ़ जिले के जीयनपुर निवासी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह, गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद उमेश राय उर्फ गौरा राय, गाजीपुर जिले के सैदपुर निवासी त्रिभुवन सिंह उर्फ पवन कुमार, लखनऊ जिले के कैंट निवासी मो. सलीम, लखनऊ जिले के कैंट निवासी मो. सोहराब और लखनऊ जिले के कैंट निवासी मो. रुस्तम हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें